May 21, 2026
IMG_20260521_132425

काशीपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस काशीपुर द्वारा गढ़वाल सभा स्थित नीलकंठ जूनियर हाईस्कूल गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारिम सैफी एवं पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह भोजक के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक बैठक भी हुई, जिसका संचालन चंद्रभूषण डोभाल द्वारा किया गया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन, उनके योगदान और देश के विकास में निभाई गई उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर क्रांति और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का सपना मजबूत, शिक्षित और आधुनिक भारत का था, जिसे आगे बढ़ाना आज की जिम्मेदारी है। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन एवं पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, अनीस अंसारी, शाह आलम, राकेश भगत, संजीव कुमार शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य मंगला, एमएम जोशी, दीपक राजपूत, प्रीति, अनुष्का, उषा बलौदी, गीता, सोहन सिंह शाह, तनुजा बिष्ट, संजीव गुप्ता आदि स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *