काशीपुर। मानसिक रूप से बीमार 63 वर्षीय व्यक्ति के बगैर बताए घर से चले जाने पर उसके पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई है। कचनाल गाजी अंतर्गत कुमाऊं कालौनी निवासी तालिब ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके 63 वर्षीय पिता फईम खान पुत्र खलील खान बीती 5 जून को शाम छह बजे बगैर किसी को बताए घर से कहीं चले गए और लौट कर नहीं आए। तमाम परिचितों व रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं लग सका है। तालिब ने मानसिक रूप से बीमार अपने पिता को खोजने की गुहार पुलिस से लगाई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
