June 9, 2026
IMG_20260609_210743

काशीपुर। वार्ड संख्या 33 की पार्षद दीपा पाठक के वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने पहुंचकर परम पूज्य गुरुजी के श्रीमुख से निकले दिव्य वचनों एवं आध्यात्मिक संदेशों को सुना। तदोपरांत विधायक चीमा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, सेवा और मानव कल्याण के जो प्रेरणादायी संदेश प्राप्त होते हैं, वे व्यक्ति के जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा नैतिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए दीपा पाठक एवं समस्त आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्षद पति दीप पाठक समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजनों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर व पटका पहनाकर विधायक चीमा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *