रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज रुद्रपुर स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्पों की सिद्धि हेतु माता के चरणों में प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) रामपाल सिंह ने कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के उत्थान एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज पूरा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी माता रानी से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।” वहीं भाजपा जिला सह प्रभारी, काशीपुर भारत भूषण चुघ ने कहा कि, “प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। मोदी जी का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।” कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मनदीप वर्मा, राधेश शर्मा, श्रीमती ममता जीना, श्रीमती अंजू सिंह, पूरन पांडेय, अमित गौड़, विकास सैनी, संजय कुमार, विशाल सिंह, सतपाल सिंह, दीपक कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
