काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने लंबे समय से फरार 03 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर द्वारा वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा काफी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे धारा 323/504/506/498-A आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम से संबंधित 03 वारंटियों सुनीता पत्नी स्व. सुंदर सिंह, सचिन पुत्र स्व. सुंदर सिंह व टीना पुत्री स्व. सुंदर सिंह निवासीगण वार्ड न. 21 महेशपुरा, काशीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल रमेश बंग्याल व महिला कांस्टेबल राधा थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
