June 11, 2026
IMG_20260611_150829

रामनगर। मजदूरी कराने के बाद कच्ची शराब पिलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का शव कच्ची शराब की भट्टी के समीप बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ताऊ ईश्वर सिंह ने बताया कि ग्राम करेलपुरी बेरिया हल्दुआ पीरुमदारा निवासी 30 वर्षीय गुरदास पुत्र पूरन सिंह उसका भतीजा है। बुधवार सुबह गांव का एक युवक उसे मजदूरी पर ले गया। आज सुबह उसका शव कच्ची शराब की भट्टी के पास मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। उसके शरीर का कुछ भाग जला हुआ था। सूचना मिलने पर कोतवाल सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए शव भेज दिया है। शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक गुरदास की पत्नी कर्मो कौर का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *