काशीपुर। उत्तराखंड माटीकला बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर गैर प्रजापति समाज के व्यक्ति की नियुक्ति के विरोध में प्रजापति महासभा उत्तराखंड के बैनर तले प्रजापति समाज के व्यक्तियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड माटीकला बोर्ड का गठन माटीकला एवं कुम्हार (प्रजापति) समाज के पारंपरिक व्यवसाय, कला एवं हितों के संरक्षण तथा संवर्धन के उद्देश्य से किया गया है। यह बोर्ड मुख्य रूप से प्रजापति समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में माटीकला बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर गैर प्रजापति समाज के व्यक्ति की नियुक्ति किए जाने से प्रजापति समाज में गहरा रोष एवं निराशा व्याप्त है। समाज का मानना है कि जिस बोर्ड का सीधा संबंध प्रजापति समाज के पारंपरिक व्यवसाय और हितों से है, उसके महत्वपूर्ण पदों पर समाज के योग्य, अनुभवी पार्टी को समर्पित व्यक्ति को ही अवसर दिया जाना चाहिए। ज्ञापन में प्रजापति समाज के सदस्यों ने राज्यपाल से उक्त निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए माटीकला बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर प्रजापति समाज के योग्य एवं समाज व पार्टी को समर्पित व्यक्ति की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, जिससे समाज की भावनाओं का सम्मान हो सके तथा बोर्ड अपने मूल उद्देश्यों की पूर्ति प्रभावी रूप से कर सके। ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है। ज्ञापन देने वालों में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोकुल सिंह प्रजापति, आदेश प्रजापति, बलराम प्रजापति, डोरीलाल प्रजापति, विजयपाल प्रजापति, सीपी सिंह प्रजापति, रामसिंह प्रजापति, करन सिंह प्रजापति, प्रशांति सिंह एडवोकेट, हर्ष गोला, छाया, तनु, पूरन सिंह, अमर सिंह, सुभाष चन्द्र प्रजापति, रामपाल, हरिप्रकाश आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
