काशीपुर। नगर निगम महापौर दीपक बाली ने 01 करोड़ 22 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सात और सड़कों का शिलान्यास किया है। दरअसल, महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद के चलते चुनाव के दौरान ही घोषणा कर दी थी की वे काशीपुर को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त कर देंगे। अपनी उसी घोषणा के अनुरूप महापौर अब तक 1100 से भी अधिक सड़कें बनवा चुके हैं। महापौर ने आज वार्ड संख्या 6, 8 और वार्ड नंबर 9 में सात सड़कों का शिलान्यास किया। अपने बीच पहुंचे महापौर का लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे वार्ड संख्या 9 के खड़कपुर-देवीपुरा क्षेत्र से हुई। इसके बाद विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में क्रमवार शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए । रामपुरम कॉलोनी, कुंडेश्वरी रोड, रेलवे लाइन गेट क्षेत्र तथा अन्य इलाकों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। महापौर के प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह एवं उनके साथ विकास कार्यों को देख रहे जसवीर सिंह सैनी के अनुसार वार्ड संख्या 9 में लगभग 15.99 लाख रुपये, वार्ड संख्या 8 में 63.73 लाख रुपये तथा वार्ड संख्या 6 में 20.50 लाख रुपये की लागत से नालियां व सडके बनेंगी। सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही सड़क और जल निकासी की समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी जिससे लोगों में काफी खुशी देखी गई।
शिलान्यास कार्यक्रम में वार्डों के पार्षद अभिषेक कुमार, कुलदीप शर्मा, सतीश कुमार तथा दुर्गेश गुप्ता सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय बॉबी बूथ अध्यक्ष राजीव कुमार, सुंदरलाल, अशोक कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज कुमार शर्मा, चेतराम शर्मा, जितेंद्र सिंह बिश्नोई, सुमन देवी, माला, विमला कुमारी, शिखा व नवनीत कुमार नगर निगम के अधिकारी तथा सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
