June 13, 2026
Screenshot_2026-06-13-16-31-22-90

देहरादून। सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। इसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाते हुए परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की बात कही गई है। पत्र में कहा गया है कि अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। घटना के समय देशवासियों को विश्वास दिलाया गया था कि दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई होगी। पर घटना को काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी न्यायिक प्रक्रिया की धीमी गति को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि मेरी पीड़ित परिवार से बात हुई है। परिवार आज भी अपनी बेटी के लिए न्याय की प्रतीक्षा में है। इस अत्यंत संवेदनशील प्रकरण की समीक्षा कराते हुए न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने, सीबीआई जांच को समयबद्ध रूप से पूरी कराने और दोषियों को शीघ्र दंड सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *