काशीपुर। विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आवास विकास मंडल में मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित “12 वर्ष विकास, विश्वास एवं जनकल्याण” की ऐतिहासिक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सरकार की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक ले जाने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा एवं योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दर्जा राज्यमंत्री सीमा चौहान, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, लक्ष्मण प्रजापति, पार्षद श्रीमती सीमा सागर, चित्र चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक श्याम सिंह, डॉ. राम सिंह सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
