June 17, 2026
IMG_20260617_222331

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा काशीपुर शहर के लिए एक बहुत ही अनोखा जरूरी सेवा कार्य किया गया है। गर्मियों के साथ-साथ अन्य मौसम में भी किसी का स्वर्गवास होता है तो स्वर्गवासी शरीर को रखने के लिए लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा एक डेड बॉडी फ्रीज़र बॉक्स प्रिया मॉल के समीप स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा छोटे गुरुद्वारा में प्रदत्त किया गया। जिस किसी को भी आवश्यकता होगी वह गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान अध्यक्ष जगजीत सिंह कोहली व अन्य पदाधिकारीगण से संपर्क कर सकता है। इस दौरान प्रधान अध्यक्ष जगजीत सिंह कोहली गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जसवंत सिंह, चरनजीत सिंह पिंकी, लायंस क्लब काशीपुर सिटी अध्यक्ष लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल, सचिव लायन जसवीर सिंह, कोषाध्यक्ष लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा क्लब अध्यक्ष 2026 27 के लायन सुखविंदर सिंह, सचिव बलदेव सिंह, कोषाध्यक्ष लायन शेर जंग सिंह धारीवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन सतविंदर सिंह, लायन जगतार सिंह ढिल्लों, लायन शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट के साथ साथ क्लब के सभी सदस्य और गुरुद्वारा सिंह सभा के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। लायंस क्लब काशीपुर सिटी के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि यदि शहर को जरूरत पड़ी तो एक डेड बॉडी फ्रीज़र बॉक्स जरूरी जगह रखवा दिया जाएगा, इसमें सभी का सहयोग प्राप्त हुआ है। उक्त जानकारी लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा मेंबरशिप चेयरपर्सन लायंस क्लब काशीपुर सिटी क्लब नंबर 104072 जिला 321 b1 द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *