June 18, 2026
Screenshot_2026-06-18-13-35-56-48

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आये शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की व्यापक जांच की जा रही है। इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा की गई गहन जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर 4 जून 2026 को जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना कोतवाली काशीपुर में धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5), 111 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उक्त मुकदमे की विवेचना के दौरान बुधवार को एसएसपी एसटीएफ के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए एसटीएफ टीम ने सरवरखेडा (कुण्डा) क्षेत्र में दबिश देकर एक और आरोपी दानिश उर्फ दानू पुत्र मोहम्मद अलीम उर्फ छुट्टन निवासी सरवरखेडा (कुण्डा) को गिरफ्तार कर 1 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .30 बोर, 1 रायफल सेमी ऑटोमैटिक 315 बोर,
10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 7 कारतूस जिन्दा .30 बोर, 02 कूटरचित लाईसेंस जनपद शाहजहांपुर यूपी से सम्बन्धित तथा अभियुक्त दानिश का एक कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया है। एसटीएफ टीम में निरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र गंगोला, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह सामन्त, कांस्टेबल रवि बोरा एवं थाना काशीपुर टीम में उपनिरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, महिला कांस्टेबल वन्दना थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *