June 19, 2026
Screenshot_2026-06-19-14-42-26-05

रुड़की। रुड़की में विजिलेंस ने तहसीलदार के पेशकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए पेशकार का नाम संदीप है। जिस समय विजिलेंस ने कार्रवाई की तो रुड़की कचहरी के अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस बड़ी मछलियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कुछ ने गेट तो तोड़ने की कोशिश की, काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिसके चलते आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने समझा बुझाकर वकीलों को शांत किया है। विजिलेंस की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *