काशीपुर। कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर सिख समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। काशीपुर में सिख समाज और नागरिकों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में सिख समाज ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार निहंग सिखों के साथ कथित दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें नंगे सिर सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज ने चौथे निहंग सिख की स्थिति और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई। ज्ञापन में पूरे घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर सभी पक्षों की भूमिका की पड़ताल करने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ बिना किसी पक्षपात के कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही, सिख समाज ने यह भी मांग की कि जिन पुलिसकर्मियों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई व अनुचित व्यवहार किया है उनके विरुद्ध भी उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने के दौरान राजविंदर सिंह राजू, लवप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह सेठी, सुखवंत सिंह ढिल्लों, सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, प्रीत बाजवा, बॉबी, वीरेंद्र जीत सिंह, सोनू पुरेवाल, गुरमंगल सिंह, प्रगट सिंह, लवली शाही आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
