June 21, 2026
Screenshot_2026-06-21-13-44-51-84

काशीपुर।‌ काशीपुर बार एसोसिएशन के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उपलक्ष्य में न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्तागण ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण ने योग किया। इस मौके पर बोलते हुए बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि दीर्घायु के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। वहीं, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल ने कहा योग भारत की प्राचीन व अमूल्य विरासत है, इससे मन शांत और आत्मा स्वच्छ होती है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे सचिव यशवंत चौहान ने कहा कि संतुलित जीवन के लिए योग एक बहुमूल्य उपहार है। कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल, प्रथम अपर सिविल जज चेतन गौतम, एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, संजय रुहेला, भास्कर त्यागी, अनूप बिश्नोई ,अंकित त्यागी, सुरेंद्र सिंह, प्रसून वर्मा व शुभम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *