August 16, 2026
IMG-20251201-WA0051

काशीपुर।‌ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह विष्ट, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलकार सिंह को संगठनात्मक जिला नैनीताल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए बलकार सिंह ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी की विचारधारा, संगठन की नीतियों एवं किसान हितों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं मेहनत के साथ कार्य करूंगा तथा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने तथा संगठन के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *