काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग की सहमति से संगठन के जिला महामंत्री जतिन नरुला द्वारा रवींद्र पाण्डेय (अतुल) को प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, उत्तराखण्ड, जिला काशीपुर के लिए जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। मनोनयन पत्र सौंपते हुए अपेक्षा की गई है कि संगठन आपके मार्गदर्शन एवं निर्देशन में उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए व्यापारी हितों के लिये संघर्षशील बनेगा। वहीं, अतुल पांडे ने व्यापार मंडल के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का वे भलीपूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन एवं व्यापारी हितार्थ कार्य करेंगे। मनोनयन पत्र सौंपे जाने के दौरान जिला महामंत्री जतिन नरूला, महानगर अध्यक्ष प्रभात साहनी, मुकेश चावला, चेतन अरोरा व मनीष चावला आदि उपस्थित थे। उधर, काशीपुर जिला मंत्री मनोनीत होने पर क्षेत्रभर के व्यापारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य जनों ने अतुल पांडे को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
