काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बुधवार को परिक्षेत्र का विभिन्न ग्रामों में निरीक्षण किया गया। बांसखेड़ा कलां, रायपुर खुर्द, ढकिया में विभागीय स्थापित पौधशालाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वन का निरीक्षण किया गया। बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि किसानों को विभागीय योजनाओं का समुचित लाभ मिल रहा है । योजनाओं से लाभान्वित किसान गन्ना खेती करने की ओर प्रोत्साहित हो रहे हैं। संतुलित खाद उपयोग करने से फसलों में रोग एवं कीट का आपतन कम होता है। किसानों को निचले स्थानों पर अधिक वर्षा के समय जल निकासी के का समुचित प्रबंध करने के अवगत कराया गया है। विभाग किसानों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। निरीक्षण के समय ब्लॉक प्रभारी सुरेश सिंह, गन्ना समिति काशीपुर के सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह, परिक्षेत्र प्रचार प्रसार प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौर्य, गन्ना पर्यवेक्षक बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
