काशीपुर। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) के तत्वाधान में सरकारी धान तौल सत्र 2026 -27 के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी आरएमओ दिनेश चंद्र एवं एसएमओ अतुल चतुर्वेदी के निर्देशन में पंजीकरण हुए। किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है, कि अक्टूबर माह की जगह अभी से यानी कि जुलाई माह से ही सरकारी धान तौल के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बहुत सुविधा होगी। उन्हें इस समय पंजीकरण कराने पर भीड़ से छुटकारा मिलेगा तथा समय की बचत होगी। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य धान खरीद वर्ष 2026-27 हेतु किसानों के पंजीकरण 1 अक्टूबर 2026 से पूर्व करने हेतु प्रोत्साहन एवं बाद में आने वाली रजिस्ट्रेशन में समस्याओं का निदान समय से पूर्ण कर दिया जाए, ताकि धान खरीद सुगमता से की जा सके। एसएमओ अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन समय से करने पर किसानों को लाभ मिल सकेगा और रजिस्ट्रेशन में आवश्यक खतौनी, बैंक अकाउंट,आधार, पैन कार्ड डॉक्यूमेंट समय से पूर्ण करना उचित होगा। इस मौके पर रवि कुमार सिंह, सरदार अर्जुन सिंह, टीका सिंह सैनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, संदीप चतुर्वेदी, उपेंद्र शर्मा, सत्यम शर्मा, अजय कपूर, प्रशांत शर्मा, अमनदीप संधू, दलजिंदर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
