काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के बी.एड. विभाग द्वारा छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल, चार्ट, सजावटी वस्तुएं, हस्तनिर्मित फूल, पेंटिग आदि प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का अवलोकन महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. दीपिका आत्रेय द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं के रचनात्मक कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास तथा व्यावहारिक कौशल का विकास करती हैं। बी.एड. विभागाध्यक्ष डाॅ. नवनीत कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रमा अरोरा एवं समस्त प्राध्यापकों ने छात्राओं के उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा की।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
