August 3, 2026
IMG-20260803-WA0132

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से खफा अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया और न्यायिक कार्यों व रजिस्ट्री कार्य से विरत रहे। पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर एफआईआर केंसिल नहीं हुई तो अधिवक्ता समाज विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा। इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *