काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनुपम शर्मा एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन की उपस्थिति में एसआईआर के संबंध में पार्षदों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से भेंट की। इस दौरान एसआईआर से जुड़ी आपत्तियों और वार्डों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके त्वरित व समयबद्ध निस्तारण की मांग उठाई गई। साथ ही एसआईआर से संबंधित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर सभी पार्षदों, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि इस विषय से जुड़े जनता के हर मुद्दे को पूरी मजबूती के साथ उठाया जा सके।
इस दौरान मौहम्मद आरिफ सैफी, अब्दुल कादिर, सरफराज सैफी, मौहम्मद रियाजुद्दीन, मौहम्मद फिरोज हुसैन, हनीफ गुड्डू, अफसर अली, राशिद फारुकी, गौरव चौधरी, सरिम सैफी, परम सिद्धू, शदान इकबाल, शाह आलम, नजमी अंसारी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-