काशीपुर। माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को शगुन गार्डन, काशीपुर में स्वर सम्राट किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर आयोजित “एक शाम किशोर दा के नाम” संगीतमय कार्यक्रम भव्यता एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलाकारों ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा सभागार देर रात तक मधुर गीतों की स्वर लहरियों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद सिंह बाबा, राज्यमंत्री सुश्री सीमा चौहान एवं लता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात नन्ही बालिका फाल्गुनी मेहरा ने अपनी मधुर प्रस्तुति “शिव कैलाशों के वासी” से कार्यक्रम का शुभारंभ कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।इसके बाद एक से बढ़कर एक कलाकारों ने किशोर कुमार के अमर गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र शर्मा एवं रुचि वर्मा ने अपने प्रभावशाली एवं ओजस्वी अंदाज में किया। उनकी रोचक शैली ने श्रोताओं को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखा।कार्यक्रम की सबसे खास और रोमांचक विशेषता यह रही कि किसी भी कलाकार की प्रस्तुति की पूर्व निर्धारित सूची तैयार नहीं की गई थी।
सभी कलाकारों का क्रम पर्ची निकालकर (लकी ड्रॉ शैली) तय किया गया। किस कलाकार की प्रस्तुति कब होगी, यह पूरी तरह किस्मत पर निर्भर था। इस अनोखे प्रयोग ने कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों में भी लगातार उत्सुकता और रोमांच बनाए रखा तथा पूरे कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक एवं यादगार बना दिया।कार्यक्रम के समापन पर माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं श्रोताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “श्रोता ही किसी भी कलाकार की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। श्रोताओं के बिना हर कलाकार अधूरा है। आज इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय हमारी पूरी टीम, सभी कलाकारों और आप सभी संगीत प्रेमियों को जाता है। आप सभी के सहयोग से ही हम इतना भव्य आयोजन कर सके हैं। मैं अपनी पूरी टीम का पुनः हृदय से धन्यवाद करता हूँ। मुख्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर राजीव सक्सेना, अनूप गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, रुचि वर्मा, तरुण वर्मा, सुमन पंत, अनुराग मेहरा, संगीता यादव, चारू कौशिक, राजकुमार यादव, विवेक मिश्रा, अशोक शर्मा, जितेंद्र वर्मा, कौशल किशोर पंत, चंद्रभूषण डोबाल, अरुण चौहान, राजू छीना, जयसिंह गौतम, सौरभ शर्मा, रिजवान किशोर, अपूर्व मेहरोत्रा, अमित शर्मा, अमिताभ सक्सेना, अमन बाली, चंद्रमोहन, महेंद्र लोहिया, कुलदीप श्रीवास्तव, रोहिणी शाह, देव शाह, कुमकुम सक्सेना, शुभ्रा शर्मा, गोपाल ठाकुर, उमेश जोशी एवं मनोज जोशी सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि जब संगीत, समर्पण और टीम भावना एक साथ मिलते हैं, तो एक साधारण आयोजन भी यादगार बन जाता है। “एक शाम किशोर दा के नाम” ने काशीपुर के संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी विशेष छाप छोड़ दी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
