रुद्रपुर। किच्छा में शादी की जिद में एक युवती का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है और युवक ने शादी से इनकार कर दिया है। गनीमत रही कि वह लाइन की चपेट में नहीं आई और हादसा टल गया। किच्छा में हल्द्वानी बाईपास के पास एक युवती पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम करती है, उससे शादी करने की लंबे समय से जिद पर अड़ी है। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से उसे शादी का भरोसा देता आ रहा है। शनिवार रात जब उसने मना कर दिया तो उसका पारा चढ़ गया, वह शादी की जिद करने लगी और फिर गुस्से में सुबह रेलवे लाइन के पास लगे हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई। युवती के खंभे पर चढ़कर चिल्लाने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने काफी समझाया, जिसके बाद युवती को बमुश्किल नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। गनीमत रही कि युवती हाईटेंशन तारों की चपेट में नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
