August 10, 2026
Screenshot_2026-08-10-14-18-53-49

काशीपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा 3.14 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान व मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम के उप निरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह मय हमराही कर्मचारियों देवनाथ
व सचिन कुमार के द्वारा रविवार को दौराने चैकिंग संदिग्थ व्यक्ति/वस्तु/वाहन के स्थान करबला मैदान के आगे सेमल के पेड़ के पास से सलीम उर्फ दानिश उर्फ दाड़ा पुत्र शाहबुद्दीन निवासी मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा काशीपुर को प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में कुल 3.14 ग्राम (शुद्ध वजन) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी माल व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *