September 7, 2026
Screenshot_2026-09-07-19-53-58-63

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई‌ अंतर्गत
बांसियोवाला मन्दिर के पास एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर डाली।‌ सोमवार को कोतवाली आईटीआई‌ पुलिस को डॉयल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि बांसियोवाला मन्दिर के पास गैस गोदाम के सामने गुप्ता किराना स्टोर के पास एक महिला ने अपने मायके में सुसाईड कर लिया है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डे मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे तो मौके पर मृतका श्रीमती मीनाक्षी मौर्या (22) पुत्री स्व. जानकी प्रसाद निवासी ग्राम रहमतगंज तहसील व थाना स्वार जिला रामपुर यूपी हाल निवासी गैस गोदाम रोड, बांसियोवाला मन्दिर के पास जसपुर खुर्द, काशीपुर का आत्महत्या करना ज्ञात हुआ। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि उक्त महिला का उपरोक्त पता मायके का है। उसका विवाह 19 फरवरी 2026 को अतुल प्रसाद निवासी ग्राम आलियाबाद थाना डिलारी जिला मुरादाबाद यूपी मे हुआ था। मृतका 14 अगस्त 2026 को ससुराल से मायके आयी थी। सोमवार को जब घरवाले घर से बाहर थे तो इसने दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया और दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां, भाई व जीजा ने खिड़की की जाली काटकर दरवाजा खोला। मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। न ही मौके से कोई सुसाईड नोट प्राप्त हुआ है। जिले की एफएसएल टीम घटनास्थल निरीक्षण हेतु आ रही है। मृतका की शादी को 7 वर्ष से कम होने के कारण मौके पर पंचायतनामा तहसीलदार/मजिस्ट्रेट काशीपुर द्वारा भरा जा रहा है। बाद पंचायतनामा शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *