काशीपुर। टी-सीरीज गायक रामकुमार लक्खा आज काशीपुर आ रहे हैं। वे यहां श्री बालाजी पावन धाम मंदिर, मौहल्ला लाहौरियान, काशीपुर की ओर से मुंशीराम चौराहा के समीप आयोजित श्री गणेश महोत्सव में अपने भजनों की मनोहारी प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर पिछले 17 वर्षों से निरंतर श्री गणेश महोत्सव का आयोजन श्री बालाजी पावन धाम मंदिर, मौहल्ला लाहौरियान, काशीपुर की ओर से अत्यंत धूमधाम से किया जा रहा है। इस वर्ष 18वें विशाल श्री गणेशोत्सव में इस वर्ष टी-सीरीज के विख्यात भजन गायक रामकुमार लक्खा और शुभम तिलकधारी अपनी सुमधुर आवाज में मनोहारी भजनों की प्रस्तुति देंगे। पिछले वर्षों में हुए आयोजन में दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, आगरा, मथुरा, वृंदावन, पंजाब, हरियाणा के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं। श्री बालाजी पावन धाम मंदिर कमेटी का उद्देश्य स्थानीय भजन गायकों को प्रोत्साहित करना भी होता है, यही कारण है कि आयोजन में स्थानीय भजन गायक भी अपनी शानदार प्रस्तुति से धमाल मचाते हैं। श्री बालाजी पावन धाम मंदिर कमेटी ने समस्त भक्तजनों से आज रात्रि 8 बजे आरंभ होने वाले इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आहवान किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
