September 26, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। क्षेत्र की सबसे पुरानी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था “नवचेतना सांस्कृतिक मंच” के संस्थापक अध्यक्ष और वर्तमान में मुख्य संरक्षक के पद पर अपना सानिध्य और आशीर्वाद प्रदान कर रहे शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल के निधन पर मंच परिवार द्वारा एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोहल्ला खत्रियान स्थित श्री खत्री सभा भवन में आयोजित शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वप्रथम शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल के साथ अपने संस्मरणों को साझा किया और नवचेतना के प्रारंभिक दौर से लेकर उसके विकास और विस्तार तक उनके योगदान को याद किया। बताते चलें कि वर्ष 1993 में मंच के प्रथम अध्यक्ष के रूप में शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल ने 8 वर्ष तक यह कार्यभार संभाला। उसके बाद वह संरक्षक और वर्तमान में मुख्य संरक्षक के पद पर कार्यरत थे। इन 34 वर्षों में लगातार उन्होंने मंच के विकास और विस्तार के लिए कार्य किया और इतनी वृद्ध अवस्था में भी जब भी मंच का कोई कार्यक्रम होता था, वह उसकी रूपरेखा और उसके क्रियान्वयन में रुचि लेते हुए कार्यक्रम में जो भी हर संभव मदद हो सकती थी, वह वर्तमान कार्यकारिणी को दिलाते थे। अंत में उनकी पुण्य आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया। शोक सभा के पश्चात मंच अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने सभी की राय से नवरात्रि पर आयोजित होने वाले केडीएफ के कार्यक्रम में जो 16 अक्टूबर का स्लॉट मंच को दिया गया था उसे शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल, जो मंच के मुख्य संरक्षक थे और मंच के वर्तमान कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के पिता भी थे, उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप इस कार्यक्रम में भाग लेने से अनिच्छा जाहिर करते हुए निरस्त कर दिया है। शोक सभा में मंच संरक्षक श्रीमती इंदु सारस्वत, शालिनी कचौड़िरा, कुमकुम सिंह राजपूत, गीतिका पंत अरोरा, शशि प्रभा सिंघल, अपूर्व मेहरोत्रा, महेंद्र लोहिया, दीपक गुप्ता, सुमित शंकर अग्रवाल, विकल्प गुड़िया, अपूर्व पंत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *