October 26, 2026

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को महाविद्यालय की नशा उन्मूलन समिति व छात्राओं द्वारा भारत को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महाविद्यालय से पोस्ट ऑफिस, मेन मार्केट, महाराणा प्रताप चौक, सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग से होते हुए महाविद्यालय पहुंची। छात्राओं ने “जन-जन का है एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा”, “आजादी चुनें, नशा नहीं” जैसे नारे लगाकर लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशे से बचने की अपील की। रैली में लगभग 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, एसो. प्रो. डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. रमा अरोरा, असि. प्रो. डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, विजेन्द्र कुमार, कु. भावना काण्डपाल एवं महाविद्यालय की छात्रायें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *