March 6, 2026
IMG_20250619_221416

काशीपुर। आपराधिक एवं गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्ति को न्यायालय के आदेश पर पुलिस द्वारा तड़ी पार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद स्तर पर आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिए गए आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में थाना क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को कार्यालय प्रेषित की गई। न्यायालय द्वारा परीक्षण के उपरांत गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3 के तहत कंचन सिंह को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश पारित किए गए। आदेश के अनुपालन में टांडा उज्जैन पुलिस चौकी प्रभारी कंचन पडलिया द्वारा आज वृहस्पतिवार को कंचन सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी टांडा उज्जैन काशीपुर को जनपद उधम सिंह की सीमा से 6 माह के लिए बाहर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *