काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रामनगर रोड स्थित शांति नगर के पास रविवार सुबह लगभग 11 बजे रामनगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। दोपहर बाद शांतिनगर निवासी मंजीत सिंह ने शव की शिनाख्त अपने चाचा ग्राम रम्पुरा निवासी रंजीत सिंह (57) पुत्र जरनैल सिंह के रूप में की।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
