काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने की दिशा मेंं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में ठोस कार्रवाई करते हुए थाना आईटीआई पुलिस टीम द्वारा बांसखेड़ा फ्लाईओवर के पास चैकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दिग्विजय सुयाल पुत्र रमेश चन्द्र सुयाल निवासी ग्राम सुयालबाड़ी थाना भवाली जिला नैनीताल तथा निकेश चन्द्र पुत्र हरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम सिरमौली पोस्ट चौनलिया थाना भतरौंजखान जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग अलग 710 ग्राम व 782 ग्राम (कुल 1492 ग्राम) चरस बरामद की गई। दोनों के विरुद्ध धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में आईटीआई थानाध्यक्ष कुन्दन सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक दीवान सिंह विष्ट चौकी प्रभारी पैगा, उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, पैगा चौकी के कांस्टेबल सुरेश चन्द्र, दिनेश तिवारी व भूपेन्द्र सिंह शामिल थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
