काशीपुर। मौहल्ला रहमानी निवासी श्रीमति मधु गोयल के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र अक्षत गोयल और अभिषेक गोयल ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उल्लेखनीय है कि गोयल परिवार समाजसेवा एवं धार्मिक कार्यों में संलिप्त रहता है। यह सराहनीय कार्य भी उनके जीवन प्रवृत्ति के अनुरूप है। उधर, माता मंदिर रोड निवासी श्रीमती राधा मेहरोत्रा (पत्नी स्व. जगत नारायण मेहरोत्रा) के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र विवेक मेहरोत्रा, विनीत मेहरोत्रा एवं विपुल मेहरोत्रा ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की। 18/19वें नेत्रदान के अवसर पर वसुधैब कुटुम्बकम् के संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, दीपक मित्तल, प्रियांशु बंसल, सीए सचिन अग्रवाल ने उपस्थित रहते हुए दानी परिवारों के प्रति आभार प्रकट किया व ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की चिर शांति की कामना की।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
