अभिनेता “धर्मेन्द्र” के नाम पर रखा जाए भोगपुर फार्म रोड का नाम यूथ सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उठाई मांग, कहा-महापौर दीपक बाली को ध्यान देना चाहिए काशीपुर। बॉलीवुड के हीमैन “धर्मेंद्र” को काशीपुर के सिनेप्रेमी भुला नहीं पा रहे हैं। वहीं धर्मेन्द्र जिन्होंने काशीपुर को अपना दूसरा घर माना। वे चाहते हैं कि भोगपुर फार्म वाली रोड का नाम “धर्मेन्द्र” के नाम पर रखा जाए। आपको बता दें कि धर्मेन्द्र ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1960 में फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से की। यह वही फिल्म थी, जिसने भारतीय सिनेमा को सादगी भरे, विनम्र और अद्भुत प्रतिभा से भरपूर अभिनेता से परिचित करवाया। इस फिल्म का गीत “मुझको इस रात की तन्हाई में” आज भी उनके प्रारंभिक दौर की यादों को जीवंत कर देता है। इसके बाद उनके करियर ने जो ऊंचाइयां देखीं, वह इतिहास है। धर्मेन्द्र ने अपने लंबे और शानदार फिल्मी सफर में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और हर दशक में उन्होंने सिनेमा को अमर किरदार, अमर संवाद, और अविस्मरणीय गाने दिए। धर्मेन्द्र भले ही मुंबई में रहे , लेकिन पंजाब की तरह काशीपुर से भी उनका भावनात्मक जुड़ाव रहा, जो उन्हें हम सबके दिल के बेहद करीब लाता है। यहां रामनगर रोड स्थित भोगपुर फार्म उनका शांतिपूर्ण आश्रय था, जहां वे और उनका परिवार काशीपुर के अनेक परिवारों से प्रेम, स्नेह और आत्मीयता के संबंधों में जुड़े रहे। अपार प्रसिद्धि और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के बावजूद वे हमेशा विनम्र, सरल, हंसमुख और काशीपुर के लोगों से गहराई से जुड़े रहे। काशीपुर उनके लिए सिर्फ़ एक शहर नहीं, बल्कि एक परिवार था। यूथ सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का कहना है कि बॉलीवुड के हीमैन “धर्मेंद्र” काशीपुर से बहुत खास नाता रहा। मेरा विचार है के काशीपुर में जिस रोड पर उनका फार्म (भोगपुर फार्म) है, उस रोड का नाम “धर्मेन्द्र” के नाम पर रखा जाए। नगर निगम महापौर दीपक बाली को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
