काशीपुर/देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशान्त पण्डित द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर परिचय बैठक में काशीपुर जिले के युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष के नाते प्रतिनिधित्व करते हुए बैठक में हिस्सा लिया गया। मुख्यमंत्री ने भी युवा मोर्चा के अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए 2027 के विजन को लेकर मार्गदर्शन दिया। जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित द्वारा युवाओं की प्रमुख समस्याओं को लेकर अपने कुछ महत्वपूर्ण बिंदु मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि युवाओं के हितों के लिए सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। जिला अध्यक्ष भाजयुमो प्रशान्त पण्डित ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा को काशीपुर जिले में और मजबूत करते हुए इस जिले की चारों विधानसभा जीत कर उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का विश्वास दिलाया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
