March 6, 2026
IMG-20251217-WA0162

काशीपुर। वर्ष 2027 में‌ होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए कांग्रेस को चुनावी दृष्टि से मजबूत बनाने में लगातार कदम बढ़ा रही हैं। वे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं‌पार्टी हित में उनका मार्गदर्शन ले रही हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  के साथ ही एक महिला होने के नाते वे महिलाओं‌ को भी भारी संख्या में पार्टी से जोड़ने को प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाना और जनसमस्याओं को शासन तक ले जाकर उनका समय से निस्तारण कराना अलका पाल की प्राथमिकता में शामिल है। समाजसेवा का पर्याय कहीं जाने‌ वाली अलका पाल प्रदेश संगठन द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करती आ रही हैं। पालिका सभासद के रूप में अपना राजनीतिक सफर आरंभ करने वाली अलका पाल को कांग्रेस हाईकमान द्वारा दूसरे प्रदेशों में चुनाव पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया तो उन्होंने वहां भी अपने कार्यकौशल‌ का परिचय दिया और पिर्टी के प्रति अपनी निष्ठा को‌दर्शा दिया। उनकी निष्ठा को मद्देनजर रखते हुए पार्टी हाईकमान ने ओबीसी के साथ ही समाज के‌ अन्य वर्गों में मजबूत पैंठ रखने वाली अलका पाल को काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनमानस को उनका अपेक्षित सहयोग मिल रहा है, जिसके सहारे वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त करने में जुटी हैं। हालांकि, कुछ लोग उनका विरोध भी करते बताये जा रहे हैं, लेकिन अलका पाल का कहना है कि वे लोग भी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं, जो किसी भी सूरत में कभी भी नुकसान का कारण नहीं बनेंगे। *अलका पाल का कहना है कि वह ड्राइंग रूम में बैठकर राजनीति करना पसंद नहीं करतीं, बल्कि जमीन पर काम करने में विश्वास रखती हैं। काशीपुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर संगठन के लिए काम करना उनकी प्राथमिकताओं में है, सामंतवादी और मनुवादी सोच के खिलाफ उनका संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। निरंतर धरने, प्रदर्शन, बैठक पार्टी हाईकमान द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन उनकी प्राथमिकता है। जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे पर कांग्रेस के सिपाही के रूप में पार्टी सदैव गतिशील रही है। प्रायोजित खबरों की ओर उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया। बल्कि सड़क पर संघर्ष   उनकी प्राथमिकता है। उनका स्पष्ट कहना है कि 2027 का चुनाव उत्तराखंड में कांग्रेस को अवश्य ही विजय दिलाएगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *