काशीपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा कराये जाने की पुरजोर मांग करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है और सीबीआई केंद्र सरकार का तोता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति करना उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के परिजनों व राज्य की भोली भाली जनता के साथ सिर्फ छलावा है। इस सीबीआई जांच को कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी। उनकी मांग है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कराई जाए, तभी इस हत्याकांड के उन असली गुनहगारों के चेहरे बेनाब होंगे जिनको राज्य की धामी सरकार बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन साल तीन महीने बीत गए, लेकिन हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम उजागर नहीं हुआ। इससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार अपराधों को रोकने में नाकाम रही है। अनुपम शर्मा ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में इस हत्याकांड की न्यायिक जांच नहीं हुई तो कांग्रेस पुनः सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
