काशीपुर। अलीगंज मार्ग से गिरधई मार्ग स्थित फाटक पर ट्रैक पैकिंग कार्य के चलते रविवार, 11 जनवरी से 15 जनवरी तक फाटक बंद रहेगा। स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ एसके सुमन ने बताया कि अलीगंज से गिरधई मार्ग पर फाटक संख्या 31 सी स्थित है। इस फाटक पर मशीन से ट्रैक पैकिंग का कार्य होना है। इस कारण से 11 से 15 जनवरी तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक यह फाटक बंद रहेगा। वाहन चालक वैकल्पिक फाटक 29 एबी1 और 33सी से आवाजाही कर सकते हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
