काशीपुर। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) द्वारा प्रस्तावित 2026 के नए प्रावधानों के विरोध में काशीपुर में सवर्ण समाज की बड़ी बैठक आयोजित किये जाने के बाद अब शहर में रैली निकालकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम संयोजक हरीश कुमार सिंह एडवोकेट एवं संजय चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि नगर के किला तिराहा से वृहस्पतिवार, 5 फरवरी को निकाली जाने वाली इस रैली में शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक, शैक्षणिक और विधिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने बताया कि रैली प्रातः 11 बजे आरंभ होगी और मुख्य बाजार से एमपी चौक व चीमा चौराहा होते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
