काशीपुर। फिल्म “यादव की लव स्टोरी” का पुरजोर विरोध करते यादव समाज ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक का पुतला जलाया। उन्होंने स्थानीय सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार दोपहर सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर फिल्म “यादव की लव स्टोरी” का पुरजोर विरोध जताते हुए फिल्म निर्माता और निर्देशक का पुतला जलाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की। कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिये समाज की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि ऐसी फिल्म समाज में वैमनस्य बढ़ा सकती है। पुतला जलाने के दौरान राजकुमार यादव, पवन यादव, दीप यादव, अरुण कुमार, आकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
