April 23, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। ईद और इफ्तारी का सामान लेने पैदल जा रहे एक मजदूर की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर मौत हो जाने से ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है। कुंडा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरवरखेड़ा निवासी 42 वर्षीय शकील पुत्र शफीक खान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम मजदूरी से घर लौटने के बाद वह ईद का सामान लेने पास की दुकान की ओर पैदल जा रहे थे‌ कि सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक द्वारा टक्कर मार दिए जाने से वह गंभीर घायल हो गए। नजदीकी स्थित निजी अस्पताल ले जाने पर दौराने उपचार उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *