देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। गर्मियों में सभी स्कूल सुबह पौने आठ बजे खुलेंगे और छुट्टी दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर होगी। हालांकि सर्दियों में स्कूल आठ बजकर 50 मिनट पर खुलेंगे और छुट्टी 3.10 बजे होगी।शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने जारी आदेश में कहा कि स्कूलों में प्रार्थना सभा सुबह पौने आठ बजे से आठ बजकर पांच मिनट तक होगी। इसके बाद पहला वादन 8.05 से 8.45 तक चलेगा। छुट्टी दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर होगी। जबकि सर्दियों में सुबह 8.50 बजे से 9.10 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। जबकि छुट्टी 3.10 बजे होगी। शिक्षा सचिव ने कहा कि स्कूलों की समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। शासनादेश की अन्य शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। हालांकि शिक्षक ही इस बदलाव को सही नहीं बता रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक सतीश घिल्डियाल के अनुसार गर्मियों में स्कूलों के समय में एक घंटा पांच मिनट की अतिरिक्त वृद्धि की गई है, जो मैदानी जिलों के लिए ठीक नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बच्चे कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आते हैं। बच्चों के लिहाज से समय सारणी में बदलाव ठीक नहीं है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
