April 25, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

जसपुर। समय से सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर राज्य सूचना आयुक्त ने लोक सूचना अधिकारी पालिका ईओ पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही जुर्माने की रकम जमा कराने के आदेश शहरी विकास निदेशक को दिए हैं। ग्राम भगवंतपुर निवासी धनंजय चौधरी ने नगर पालिका के लोक सूचना अधिकारी से सूचनाएं मांगी थीं। समय से सूचनाएं न मिलने पर धनंजय चौधरी ने राज्य सूचना आयुक्त के यहां अपील की। कहा कि लोक सूचना अधिकारी ने समय से उन्हें पूर्ण सूचना उपलब्ध नहीं कराई। राज्य सूचना आयुक्त कुशलानंद ने मामले की सुनवाई के बाद लोक सूचना अधिकारी ईओ पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ईओ उदयवीर सिंह ने बताया कि कार्यालय लिपिक की लापरवाही के कारण सूचना में देरी हुई। जिस कारण जुर्माना लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *