काशीपुर। भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर द्वारा यहां गौतम नगर स्थित कलश मंडप में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन-पूजन पं. रमेश भट्ट द्वारा संपन्न कराया गया। तत्पश्चात ब्राह्मण बंधुओ ने भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए भगवान परशुराम को नमन कर समारोह का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष पं. शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। भगवान परशुराम ने हमेशा समाज कल्याण का बीड़ा उठाया।
वहीं, युवा विंग के जिला अध्यक्ष शिवम शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार, चिरंजीवी भगवान परशुराम जी सत्य, पराक्रम, न्याय और धर्म के प्रतीक हैं। वे भगवान शिव के अनन्य भक्त और ब्राह्मण कुल में जन्मे परम योद्धा थे, जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध सदा शस्त्र उठाया। उनकी जयंती (अक्षय तृतीया) पर उनके शौर्य और ज्ञान को नमन करते हुए हम समाज में संतुलन व अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा लेते हैं। ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर, शस्त्र और शास्त्र का अद्भुत ज्ञान रखने वाले, भगवान परशुराम का जीवन हमें सदा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
महानगर अध्यक्ष पं. शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भगवान परशुराम जन्मोत्सव की बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव पं. उमेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पं. दीपिका गुड़िया आत्रेय, महिला विंग की महानगर अध्यक्षा श्रीमती लता शर्मा, महानगर सचिव पं. संदीप चतुर्वेदी, पं. मोहन चंद्र पपने, पं. प्रदीप जोशी, पं. विमल गुड़िया, पं. पंकज पंत, पं. निशा शर्मा, पं. समीर शर्मा, पं. देवांश शर्मा, पं. राम शर्मा, पं. भास्कर त्यागी एडवोकेट, पं. हौसला मिश्रा, पं. रजनीश शर्मा, पं. यथार्थ आत्रेय समेत अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर महानगर के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समस्त ब्राह्मण बंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान पं. शैलेंद्र कुमार मिश्रा एवं पं. उमेश जोशी द्वारा पं. रजनीश शर्मा द्वारा रचित ब्राह्मण पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
