काशीपुर। जसपुर रोड पर कोतवाली कुंडा के सामने स्थित Royal Haveli के समीप पीसीयू चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा के United Colors of Benetton (कपड़ा शोरूम) का हवन-पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि बेनेटोन (Benetton) का मतलब मुख्य रूप से एक प्रसिद्ध इतालवी फैशन ब्रांड (United Colors of Benetton) से है, जो 1965 में स्थापित हुआ था। यह ब्रांड अपनी रंगीन बुनाई, टिकाऊ कपड़ों और विविधता (diversity) के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि यहां बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए बेहतरीन कपड़े पूरे साल 50 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, विनीत टंडन, सुभाष शर्मा, दीपक शर्मा, अजय कौशिक, राजेश ओझा, विवेक शर्मा, जेएस नरूला, सुधा शर्मा, मंजू यादव व कश्मीर सिंह आदि आदि ने राम मेहरोत्रा और उनके परिवार को नये शोरूम की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राम मेहरोत्रा, उनकी पत्नी ममता मेहरोत्रा, भाई अनुज मेहरोत्रा, पुत्र कुशाग्र मेहरोत्रा और पुत्रवधू मेघा मेहरोत्रा आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
