काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने नगर निगम अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ अल्ली खां चौक का निरीक्षण कर सभी पार्षदों एवं जन समुदाय से इस चौक पर 135 फुट ऊंचा तिरंगा लगाए जाने की बात कही, जिस पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की। महापौर दीपक बाली आज सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सांसद प्रतिनिधि पार्षद विजय कुमार बॉबी, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा और नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ अल्ली खां चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि इस चौक का भी सौंदर्यीकरण कर यहां मुख्य चौराहे की तरह 135 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाए। पार्षदों सहित सभी ने इस पर न सिर्फ अपनी सहमति प्रदान की बल्कि महापौर के इस निर्णय का स्वागत भी किया। यहां के बाद महापौर ने मेहंदी मिलाप चौक का भी निरीक्षण किया और यहां का भी सौंदर्य करण करने की बात कही। महापौर ने कहा कि झंडा लगाने वाली टीम को एक सप्ताह के भीतर बुलाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि इस बार देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर 15 अगस्त पर इस क्षेत्र में भी देश की आन बान शान तिरंगा लहराए। नगर निगम बोर्ड के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्षद राशिद फारुकी ने महापौर के निर्णय का जोरदार स्वागत किया और कहा कि इस क्षेत्र के सभी लोग देश प्रेमी हैं, उन्हें बड़ी खुशी हुई है कि यहां पर तिरंगा लहराएगा। कांग्रेस पार्षद अब्दुल कादिर ने भी महापौर के निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश चावला, पार्षद वैशाली गुप्ता, सादिक हुसैन, सतीश शर्मा, रियाज, मोनिश, आशी, नईम सिद्दीकी, इरफान गुड्डू, पुष्कर बिष्ट, नौशाद हुसैन, मोहम्मद आरिफ, बीना नेगी, प्रकाश नेगी, फिरोज हुसैन, शहजाद राय, चौधरी समरपाल सिंह, मनीष चावला आदि सहित अल्ली खां क्षेत्र के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
