April 25, 2026
IMG-20260420-WA0231

काशीपुर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर/जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कमेटी अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वहीं, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मापाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट इंदर सिंह, एडवोकेट सुरेंद्र बाठला, प्रीत बम्ब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास माहिगीर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद राशिद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, सारिम सैफी, शादान इकबाल, रवि पपने, मौ. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *