April 25, 2026
Screenshot_2026-04-20-20-08-53-57

काशीपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत की महानगर इकाई द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर साई धाम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद सभी ब्राह्मण बंधुओ ने हवन पूजन में आहुति देकर तथा भगवान परशुराम जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर ब्राह्मण दंपति सुनील मिश्रा एवं उनकी पत्नी रजनी मिश्रा को उनकी 40वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सम्मान पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके अलावा दो वरिष्ठ ब्राह्मणों पंडित सुखवीर सिंह शर्मा और वेद प्रकाश विद्यार्थी तथा मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री को सम्मान पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि आज बड़े हर्ष की बात है कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर नगर, जिला, प्रदेश के अलावा देश-विदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओ को बधाई देते हुए ब्राह्मण समाज की एकता बनाए रखने का आहवान किया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश संरक्षक वेद प्रकाश विद्यार्थी,नगर इकाई के महामंत्री संजय शर्मा, सचिव शशि कांत शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा, संगठन मंत्री मोहित गौड़, प्रचार मंत्री पवन चतुर्वेदी, पंडित सुखवीर सिंह शर्मा, विनोद शास्त्री, सुनील मिश्रा, शरद विश्नोई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *