April 25, 2026
Screenshot_2026-04-21-10-24-48-21

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम काशीपुर द्वारा शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास लगातार तेजी से चल रहे हैं। जनता को विभिन्न तरीकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को स्कूलों में तो आमजन को अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। ऐसा ही एक जन जागरूकता कार्यक्रम बीती रात शहर के धार्मिक स्थल द्रोणासागर पर हुआ जहां शहर की स्वच्छता के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका संदेश था कि बुद्धिमान व्यक्ति को मलीनता का त्याग कर स्वच्छता को अपनाना चाहिए। महापौर बनते ही दीपक बाली ने शहर की स्वच्छता और सुंदरता को लेकर एक जुनून के तहत समय-समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कराया ताकि शहर वासी जागरूक हों और काशीपुर भी देश के साफ स्वच्छ शहरों में दिखाई दे। इसके लिए उन्होंने नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन कराया। स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है तो वही रैलियो व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से शहर की जनता को सफाई के प्रति जागरूक करने के प्रयास हो रहे हैं। द्रोणा सागर पर एक दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ जिसका संदेश था की बुद्धिमान व्यक्ति मलीनता को त्याग कर स्वच्छता को अपनाता है। महापौर के प्रयासों का ही परिणाम रहा कि इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने दीप जलाकर मलीनता के अंधेरे को भगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप शर्मा, अनिल कुमार, रवि प्रजापति, वैशाली गुप्ता, अनिता कांबोज, मयंक मेहता, प्रिंस बाली, शिवांश गोले, पुष्कर सिंह बिष्ट तथा भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, संजय भाटिया, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, मुकेश पाहवा, सुखविंदर सिंह सुक्खा, प्रकाश नेगी, शशिकांत गुप्ता, गौरव गुप्ता, गुरनाम सिंह, योगेश बिश्नोई, अमित शर्मा, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। इससे पूर्व नगर निगम की टीम द्वारा सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में द्रोणा सागर की सफाई का अभियान चला कर इसे साफ सुथरा बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *