April 25, 2026
IMG_20260421_135907

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा बैसाखी पर्व पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा ने जबकि संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर विचार रखते हुए एडवोकेट कश्मीर सिंह ने कहा कि बैसाखी के त्यौहार के दिन सिख समुदाय के नववर्ष की शुरुआत होती है। वर्ष 1699 में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी के दिन गुरुद्वारों में माथा टेक कर लंगर कीर्तन आदि कर विश्व शांति की प्रार्थना की जाती है। अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि बैसाखी का त्यौहार विश्व में एक नया रंग लेकर आता है, इसमें फसल काटकर किसान खुशी मनाता है। सचिव यशवंत चौहान ने कहा कि बैसाखी का त्यौहार धार्मिक एकता का प्रतीक है। इसे दिन उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। कार्यक्रम में अरदास के उपरांत हलवे का प्रसाद अधिवक्ताओं में बांटा गया और सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी से प्रार्थना की गई की विश्व को आशीष प्रदान करें। कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा के अतिरिक्त शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, अमृतपाल सिंह, नवजोत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शेर सिंह, अब्दुल सलीम, कर्मपाल सिंह, समर्थ विक्रम, अमिताभ सक्सेना आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *